उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्यो के लिए 60 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी होंगे सम्मानित

देहरादून न्यूज़- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेवा के आधार पर एवं विशिष्ट कार्य के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक एवं उत्कृष्ट-सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किए जाएंगे।

पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अभिनव कुमार ने बताया कि सराहनीय सेवा के लिए आईआरबी द्वितीय दलनायक प्रताप सिंह तोमर मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किए जाएंगे। उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस उपाधीक्षक रूद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक पुलिस दूरसंचार संचार प्रशिक्षण केंद्र देहरादून हरीश चन्द्र नरूला, 31वीं वाहिनी पीएसी के दल नायक जहीर अहमद, जनपद नैनीताल के उप निरीक्षक (एम)/आशुलिपिक चंद्रशेखर भट्ट व अपर उप निरीक्षक ना0पु0 जनपद पिथौरागढ़ हरीश चंद्र उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  एलबीएस छात्रसंघ चुनाव अपडेट- 69.94% हुआ मतदान 996 वोट पड़े

वहीं सराहनीय सेवा के लिए 20 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सराहनीय सेवा सम्मान तो विशिष्ट कार्य के लिए 34 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सराहनीय सेवा सम्मान से सुशोभित होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ कोषाध्यक्ष के उम्मीदवार ने कॉलेज प्रशासन को नामांकन रद्द करने पर दी धमकी, जाने पूरा मामला