उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ- विवाहिता आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ब्लैकमेलिंग के आरोप में कार्रवाई, मोबाइल बरामद दो अन्य की भूमिका जांच में

लालकुआं न्यूज़– मोटाहल्दू के गंगापुर कबडाल में विवाहिता की आत्महत्या के मामले में लालकुआं पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतका के पिता राजेंद्र प्रसाद की तहरीर पर छह अगस्त को मुकदमा दर्ज हुआ था। तहरीर में आशिक अली पर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो को लेकर मृतका पर दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधम सिंह नगर में एएसआई की संदिग्ध मौत, ड्यूटी से पहले नहीं उठे; पोस्टमॉर्टम से खुलेगा राज

 

 

 

मामले में साहिब अली और देवेश गंगवार पर मृतका के पति विजय पलड़िया को कानूनी कार्रवाई पर धमकी देने का आरोप भी है।पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 146/2026 में धारा 108 और 351(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया। तकनीकी व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आशिक अली को 26 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से मोबाइल बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार जल्द लांच करने जा रही है 'मेरी योजना' एप, अब आपके हाथों में होगी सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी

 

पुलिस अब साहिब अली और देवेश गंगवार की भूमिका की जांच कर रही है। दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

 

 

कार्रवाई एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, सीओ लालकुआं विमल प्रसाद और प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन राणा के नेतृत्व में हुई। टीम में चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी, कांस्टेबल गुरमेज सिंह और कुबेर सिंह शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल को राज्यपाल ने उत्कृष्ट जिला अधिकारी 2022 के सम्मान से सम्मानित किया

 

 

आशिक अली बेरमनगर, शेरगढ़, बरेली का निवासी है और फिलहाल गुमटी, हल्दूचौड़ में रह रहा था। साहिब अली भी बरेली का निवासी है, जबकि देवेश गंगवार लालकुआं निवासी है।