उत्तराखण्डकुमाऊं,

कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल ने भाजपा के 3 साल के कार्यकाल को पूरी तरह बताया फेल

लालकुआं न्यूज़– काग्रेंस एससी विभाग के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल का लालकुआँ पहुंचने पर काग्रेंसियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान संगठन मजबूत करने और मिशन 2027 के लिए अभी से तैयारी करने का संकल्प लिया।

 

लालकुआं पहुंचे नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल ने कहा कि संगठन को सशक्त बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी एकजुट होए।
उन्होंने प्रदेश की धामी सरकार के तीन साल के कार्यकाल को फेल बताते हुए कहा कि इन तीन सालों में सरकार के नेता मालामाल हुए है, सरकार की नजर खनन और आबकारी पर ही है, तथा सरकार प्रदेश को लूटने का काम कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर रोक जारी, गुरुवार को भी होगी हाई कोर्ट में सुनवाई

 

 

उन्होंने कहा कि सरकार के इन तीन सालों में भ्रष्टाचार, महगाई, बेरोजगारी,के साथ साथ बिगड़ती कानून व्यवस्था का बोलबाला रहा है।
उन्होंने कहा कि तीन साल में दलित और महिला उत्पीड़न की घटनाओं में इजाफा हुआ है। तथा तीन सालों में सरकार ने सिर्फ दिखावटी घोषणाएं की है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(ब्रेकिंग) सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को निवेशक सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया, व धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को बाबा नीब करौरी महाराज जी का चित्र व उत्तराखंड का बासमती चावल भेंट किया।

 

इस मौके पर पूर्व चैयरमेन रामबाबू मिश्रा, वरिष्ठ नेता कुंदन मेहता, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इन्द्रपाल आर्य, युवा नेता हेमवती नन्दन दुर्गापाल, लक्ष्मण धपोला, गिरधर बम, बिन्दुखत्ता ब्लाॅक अध्यक्ष पुष्कर दानू, राजेन्द्र खनवाल और अमित बोरा सहित दर्जनों काग्रेंस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड- मानसून के पहले सप्ताह में ही कुमाऊं में सात जिंदगियां खत्म, अभी भी किशोरी और दो युवक लापता