उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- चैन स्नेचिंग घटना पर एसएसपी का कड़ा रुख, ड्यूटी पर लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मी को किया सस्पेंड, पढ़े पूरी खबर

  • चेन स्नेचिंग घटना पर एसएसपी नैनीताल का कड़ा रुख
  • सख्त हिदायत के बाद भी ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एक पुलिस कार्मिक को किया निलंबित
  • शहर की सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं
  • थाना/चौकी प्रभारियों को भी दिए सख्त निर्देश

नैनीताल न्यूज़– कल दिनाक- 03/09/2023 को मुखानी क्षेत्र में हुई चेन स्नेचिंग की घटना पर श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने कड़ा रुख अपनाया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ विवाह समारोह में हुई हर्ष फायरिंग, गोली लगने से नौ साल के बच्चे मौत, परिवार में मातम

 

चेन स्नैचिंग की इस गंभीर घटना के बाद, SSP NAINITAL ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पाया कि पुलिस कर्मचारी द्वारा आर0टी0 सेट ड्यूटी पर नियुक्त रहते हुए उक्त घटना की सूचना चौकी बैलपड़ाव को न देकर अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले हेड का0 72 ना0पु0 देशराज सिंह थाना कालाढूंगी, नैनीताल को प्रभाव से निलंबित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा के आवास में कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह का भव्य स्वागत, नगर में निकाली हाथ से हाथ जोड़ो रैली

 

SSP NAINITAL ने स्पष्ट किया है कि शहर की सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

साथ ही सभी थाना प्रभारी/ चौकी प्रभारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके एवमं लापरवाही बरतने पर कार्यवाही हेतु तैयार रहें।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस विभाग में अधिकारियों के हुए बंपर तबादले, देखे सूची

 

आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। जल्द से जल्द चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

मीडिया सेल
पुलिस कार्यालय हल्द्वानी (नैनीताल)