उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, बागेश्वर-पिथौरागढ़ में भारी बारिश का यलो अलर्ट; बेली ब्रिज बहने से चीन सीमा की घाटियों का संपर्क कटा

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अभी बदला हुआ है। प्रदेश के सभी जिलों में आज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है। बागेश्वर में सुबह से ही तेज बारिश का दौर जारी है।

 

 

भारी बारिश के कारण पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र में हालात प्रभावित हुए हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बारिश के बाद कुलागाड़ नदी उफान पर आ गई, जिससे करीब 170 फीट लंबा बेली ब्रिज बह गया। बताया जा रहा है कि यह पुल 27 अगस्त को ही तैयार किया गया था। पुल के बहने से चीन सीमा से सटी व्यास, दारमा और चौदास घाटियों का संपर्क एक बार फिर कट गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगा सीएम धामी के एक्शन, इस विभाग में सबसे ज्यादा शिकायतें

 

 

मार्ग बाधित होने का असर 15 सितंबर से प्रस्तावित आदि कैलाश यात्रा पर भी पड़ सकता है। मार्ग जल्द बहाल नहीं हुआ तो यात्रा में देरी होने की आशंका है।

 

 

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भी मलबा-बोल्डर

उधर, गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा हेलीपैड के पास रात में हुई बारिश के बाद मलबा और बोल्डर आ गए। मार्ग पर स्थिति को देखते हुए शनिवार सुबह करीब एक हजार यात्रियों को सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोक दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट की बैठक 10 फरवरी को, इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मोहर

 

 

बाद में मौसम और मार्ग की स्थिति अनुकूल होने पर करीब साढ़े नौ बजे पैदल यात्रा दोबारा शुरू कर दी गई। प्रशासन और संबंधित विभाग मार्ग की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

 

 

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?

14 सितंबर: पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ करोड़ो रुपयों की ऐसे कर डाली टैक्स की चोरी, महीनों बाद फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

15 सितंबर: पहाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज से अति तेज बारिश होने की आशंका है।

16 सितंबर: प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, हालांकि पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद मौसम में कुछ नरमी आने और बारिश में कमी होने की संभावना है।