उत्तराखण्डगढ़वाल,

रुड़की- यहाँ मशरूम फैक्ट्री का अचानक भरभराकर छत गिरने से से हुआ दर्दनाक हादसा, दो महिलाओं की मौत, चार घायल।

रुड़की न्यूज़- हरिद्वार जिले के रुड़की में कोटवाल आलमपुर गांव के पास स्थित मशरूम प्लांट की छत गिरने से प्लांट में काम कर रही 6 महिलाएं मलबे में दब गईं। आसपास के लोगों ने घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। दो की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वही दो महिलाओं का झबरेड़ा में ही इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल गांव के पास मशरूम का प्लांट लगा हुआ है। इस प्लांट में अक्सर 25 से 30 महिलाएं काम करती हैं। सोमवार शाम को महिलाएं प्लांट के स्टाेर में मशरूम रखवा रही थीं। इसी बीच अचानक प्लांट की छत गिर गई। छत गिरते ही पूरे प्लांट में हड़कंप मच गया। वही मौके पर पहुंची अन्य महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने मलवे में दबी महिलाओं को निकालने का काम शुरू किया। जानकारी मिलते ही झबरेड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से मलबा हटवाने का कार्य शुरू कर दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- चारधाम यात्रा मार्ग पर एक सप्ताह के भीतर दो बड़े हादसों के बाद सीएम धामी सख्त, सीएम धामी की दो टूक....कहा- 'अधिकारियों पर होगी सख्त कार्यवाही

उधर दुर्घटना की सूचना जब प्लांट में काम करने वाली महिलाओं के घर वालों को मिली तो वो भी प्लांट में पहुंच गए। पुलिस ने मलवा हटाकर छह घायल महिलाओं को बाहर निकाला और झबरेड़ा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने अमृता उम्र 27 वर्ष निवासी सढोली और सुदेश उम्र 38 वर्ष निवासी कोटवाल आलमपुर को मृत घोषित कर दिया। जबकि रूबी निवासी सढोली और सुबलेश निवासी सढोली की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सतेंद्री और ज्योति निवासी सढोली का झबरेड़ा में ही इलाज चल रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह और झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक और घायलों के परिजनों से मुलाकात की। थाना अध्यक्ष धर्मेद्र राठी ने बताया कि घायलों को अस्पताल भिजवाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर आई तीन महिलाएं, चुराए गहने और हो गई गायब

झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल आलमपुर गांव में मशरूम उगाने की कैल्विन ओवरसीज फैक्ट्री है। सोमवार को फैक्ट्री में करीब 28 महिलाएं काम कर रही थी। शाम के समय लोहे की रैक पर उगाई गई मशरूम को महिला कर्मचारी तोड़ रही थी।

इसी दौरान अचानक लोहे की एक रैक टूट गई। जिसके बाद उसके नीचे लगी अन्य लोहे की रैक टूटती चली गई। जिसके नीचे 6 महिला कर्मचारी दब गई। अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसा होते देख अन्य महिला कर्मचारी जान बचाने को बाहर की तरफ दौड़ी।

महिला कर्मचारियों के शोर मचाने पर अन्य लोग वहां पर पहुंचे। इसी बीच पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर झबरेड़ा थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से लोहे की रैक के नीचे दबी महिला कर्मचारियों को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- देवभूमि के इस गांव में नहीं मनाई गई जन्माष्टमी, पूरे गावं में परसा रहा सन्नाटा, भावुक कर देगी आपको ये वजह

वही प्लांट की छत गिरने की जानकारी मिलते ही प्लांट मालिक मौके से फरार हो गए। वहीं जिन महिलाओं की मौत हो गई थी, उनके परिजन झबरेड़ा से मृतकों के शव को दोबारा प्लांट पर लेकर पहुंच गए। उन्होंने शव प्लांट के पास रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि प्लांट मालिक घायलों का इलाज कराने के बजाय मौके से फरार हो गया। उन्होंने मृतकों और घायलों के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की।

वही मौके पर पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, तहसीलदार और झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती देर रात तक परिजनों को समझाते रहे। थाना अध्यक्ष धर्मेद्र राठी ने बताया कि प्लांट मालिक से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।