उत्तराखण्डकुमाऊं,

1962, 1965 व 1971 के युद्धों के वीर योद्धा सूबेदार हिम्मत सिंह का निधन

लालकुआं न्यूज़– देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वर्ष 1962 में चीन तथा 1965 और 1971 में पाकिस्तान के विरुद्ध हुए युद्धों में साहसपूर्वक भाग लेने वाले सेना के सेवानिवृत्त सूबेदार हिम्मत सिंह का रविवार को बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) 11 जून को कराई गई बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा हुई रद्द, इस दिन होगी दोबारा, पड़े पूरी खबर।

 

जानकारी के अनुसार मूल रूप से शेराघाट क्षेत्र के निवासी हिम्मत सिंह का जन्म 12 दिसंबर 1938 को हुआ था। वर्ष 1958 में भारतीय सेना में भर्ती होकर उन्होंने सैन्य सेवा प्रारंभ की। अपने लगभग 28 वर्षों के गौरवशाली सैन्य जीवन में उन्होंने देश के विभिन्न सीमावर्ती एवं अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सेवाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, महिला की मौत, दो गंभीर घायल

 

 

वर्ष 1986 में सूबेदार पद से सेवानिवृत्त होने के बाद वह हल्दूचौड़ के जग्गी क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। अपने पीछे वह तीन पुत्र और दो पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके ज्येष्ठ पुत्र राजेंद्र सिंह बिष्ट नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ, लालकुआं के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- डार्क वेब से उत्तराखंड की अदालतों पर ‘साइबर अटैक’! चौथे दिन भी बम धमकी, STF का बड़ा खुलासा

 

 

सेवानिवृत्त सैनिक, सामाजिक संगठनों एवं क्षेत्रवासियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन को क्षेत्र और पूर्व सैनिक समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया।