उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ रेलवे के जेई की मांझे से मौत, ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा

हरिद्वार में सोमवार दोपहर पतंग के मांझे से उलझकर सड़क पर गिरने से रेलवे के जेई की मौत हो गई। वह एम्स ऋषिकेश में अपनी पत्नी का इलाज कराकर बाइक पर लौट रहे थे। हादसे में पत्नी भी घायल हो गईं।

पुलिस के अनुसार, बहादराबाद के बेगमपुर निवासी 58 वर्षीय सुलेखचंद रेलवे में जेई थे। इस वक्त वह पंजाब में तैनात थे और इन दिनों छुट्टी पर घर आए हुए थे। सोमवार को वह अपनी पत्नी अरुणा देवी को इलाज के लिए ऋषिकेश एम्स ले गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: फर्जी राशन कार्ड और आयुष्मान घोटाले पर सख्त हुई धामी सरकार, दोबारा शुरू होगा मेगा वेरिफिकेशन अभियान

एसपी सिटी पंकज गैरोला का कहना है कि दोपहर को घर लौटने के दौरान सुलेखचंद की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिस कारण हादसा हुआ। सुलेखचंद और उनकी पत्नी सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ प्रेमी ने प्रेमिका पर पेट्रोल छिड़कर लगाई आग, युवक की मौत के बाद अब युवती ने भी तोड़ा दम

सुलेखचंद को ज्यादा चोटें आईं जबकि अरुणा देवी के हाथ में चोट आई। सुलेखचंद को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के गेट के पास सुलेखचंद चाइनीज मांझे में उलझ गए। इससे उनकी बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ई-केवाईसी की समयसीमा बढ़ी, लाखों राशन कार्डधारकों को मिली राहत