उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

सुखवन्त सिंह आत्महत्या मामला: IG STF की अध्यक्षता में SIT गठित, 12 पुलिसकर्मी गढ़वाल रेंज स्थानांतरित

देहरादून न्यूज़- जनपद ऊधमसिंहनगर के ग्राम पैगा, थाना आईटीआई निवासी सुखवन्त सिंह द्वारा 10/11 जनवरी 2026 की रात काठगोदाम, हल्द्वानी में आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और गहन जांच सुनिश्चित करने के लिए उच्चस्तरीय विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है।

 

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, इस मामले से संबंधित अभियोगों की विवेचना के लिए पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ श्री नीलेश आनन्द भरणे की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय SIT गठित की गई है। टीम में पुलिस अधीक्षक चम्पावत श्री अजय गणपति, क्षेत्राधिकारी टनकपुर सुश्री वन्दना वर्मा, निरीक्षक दिवान सिंह बिष्ट (जनपद चम्पावत) तथा उपनिरीक्षक मनीष खत्री (जनपद चम्पावत) को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड – यहां आमने सामने बाइकों में हुई भिड़ंत में दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

 

निष्पक्ष जांच के दृष्टिगत कार्रवाई करते हुए निलंबित 03 उपनिरीक्षक, 01 अपर उपनिरीक्षक, 01 मुख्य आरक्षी और 07 आरक्षियों सहित कुल 12 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से गढ़वाल रेंज के जनपद चमोली एवं रुद्रप्रयाग स्थानांतरित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहां चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने की 35 पेटी अवैध शराब की बरामदगी

 

इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय ने मृतक द्वारा जारी किए गए वीडियो और ई-मेल के माध्यम से की गई शिकायतों का भी गंभीर संज्ञान लिया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और ई-मेल में स्थानीय व्यक्तियों तथा जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस के अधिकारियों व कर्मियों पर लगाए गए आरोपों के तथ्यों का विस्तृत परीक्षण कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार जिला अस्पताल की मोर्चरी में लापरवाही! रातभर रखे शव को चूहों ने कुतरा, परिजनों ने किया हंगामा

 

पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि प्रकरण की जांच पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ की जाएगी तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

मीडिया सेल, पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड