उत्तराखण्डगढ़वाल,चारधाम यात्रा

उत्तरकाशी में रात 10 से सुबह 4 बजे तक यातायात पर लगी रोक, सुरक्षित यात्रा के लिए लिया गया ये अहम फैसला

उत्तरकाशी जनपद में रात 10 से सुबह 4 बजे तक वाहनों के आवागमन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। आगामी मानसून सीजन में चारधाम यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। इसी के साथ गंगोत्री हाईवे पर दुर्घटना संभावित क्षेत्र सोनगाड में अस्थायी पुलिस चौकी खोली गई है, जहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- हल्द्वानी में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के भव्य कार्यक्रम में जुटे लोग, कहीं LED स्क्रीन तो कहीं सजने लगी दीवारें

 

एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि चारधाम यात्रा के सुरक्षित संचालन के लिए पूर्व में जारी विशेष कार्य योजना में आंशिक संशोधन किया गया है। नई एसओपी में रात 8 बजे से सुबह 4 बजे तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) यहां पानी के तेज बहाव में बहा मैजिक वाहन का चालक, खोजबीन जारी।

 

इस अवधि में ऐसे यात्री वाहन जिनकी होटल बुकिंग होगी, उन्हीं को बैरियरों से आगे होटल तक भेजा जाएगा। जबकि रात 10 बजे बाद किसी वाहन को आगे नहीं भेजा जाएगा। सुबह 4 बजे के बाद ही यातायात पुन: संचालित किया जाएगा। बताया कि पूर्व में जारी एसओपी के अन्य बिंदू यथावत रहेंगे। एसपी ने बताया कि दुर्घटना संभावित क्षेत्र सोनगाड में अस्थाई चौकी भी स्थापित कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) ज्योलिकोट होटल रिवर व्यू में अवैध रूप से जुआ व कसीनो खेल रहे 21 युवक व शराब परोस रही 12 बार बालाएं को पुलिस ने किया गिरफ्तार