उत्तराखण्डकुमाऊं,हल्द्वानी

अज्ञात वाहन की टक्कर से बिंदुखत्ता निवासी 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम,

लालकुआं न्यूज़– मोतीनगर भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप के समीप हल्द्वानी से लालकुआं को आ रहे युवकों की मोटरसाइकिल में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दोनों युवक घायल हो गए। घायल युवको को उपचार के लिए हल्द्वानी ले जाया गया, जिनमे से एक युवक की मौत हो गईं। जबकि दूसरे को उपचार के बाद घर भेज दिया है, युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड (सनसनी) यहाँ युवती की हत्या कर शव को कट्टे में भरकर नदी किनारे फेंका, बर्बरता देख कांप गए लोग, पढ़े पूरी खबर।


बताते चले कि रविवार की रात में लगभग 8.15 बजे भूपेंद्र सिंह कोरंगा पुत्र श्री जगदीश सिंह कोरंगा निवासी संजय नगर- 2, बिंदुखत्ता व कमल धारियाल निवासी राजीव नगर 1 बोरिंगपट्टा बिंदुखत्ता हल्द्वानी से घर आते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, वे मोतीनगर भारत पेट्रोलियम के समीप अपनी मोटरसाइकिल संख्या UK04AK-7146 से लालकुआं की ओर आ रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) इस तहसील को अब “श्री कैंची धाम” नाम से जाना जाएगा, सीएम धामी ने की घोषणा।

प्रत्यक्षदर्षियों ने घायल दोनों युवको को 108 की मदद से हल्द्वानी अस्पताल भिजवाया, जहां भूपेंद्र सिंह कोरंगा पुत्र श्री जगदीश सिंह कोरंगा निवासी संजय नगर- 2, बिंदुखत्ता की उपचार के दौरान मौत हो गई और दूसरे युवक को उपचार के बाद घर भेज दिया है। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां पिता ने अपने 15 वर्षीय बेटे के सिर पर मुर्गे का खून लगाकर चली खूनी चाल, हरिद्वार पुलिस हुई हैरान