Uncategorizedअंतरराष्ट्रीय

यहाँ चिता पर जिंदा हो गई महिला, शव में हरकत देखकर अस्पताल भागे घरवाले, पर डॉक्टरों ने किया मायूस

चिता पर लेटे शव में अचानक से अगर कोई हरकत होने लगे तो अच्छे खासे इंसान में भी ख़ौफ पैदा हो जाएगा। ऐसा ही नजारा यूपी के वृंदावन में देखने को मिला है। यहां एक महिला की मौत के बाद घर वाले उसका अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान घाट पहुंचे। चिता पर महिला का शव रखा था। अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान अचानक से महिला के शरीर में कुछ हरकत होने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - (बड़ी खबर) देहरादून पहुंची वंदे भारत ट्रेन, आज होगा दून से दिल्ली के बीच ट्रायल, पढ़े पूरी खबर।

जैसे लोगों की नजर पड़ी तो महिला के जिंदा होने की चर्चा शुरू हो गई। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा था कि यह चमत्कार कैसे हो गया। घर वाले तुरंत महिला को चिता से उठाकर अस्पताल लेकर भागे। लेकिन डॉक्टर ने घर वालों को मायूस करके वापस कर दिया। इसके बाद महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मामला वृंदावन के गौरानगर कॉलोनी का है। यहां की निवासी कविता उम्र 38 वर्ष पत्नी बेनामी की एक सप्ताह से तबीयत खराब थी। पिछले हफ्ते रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था। शनिवार को कोमा की स्थिति बन जाने पर परिजन उसे जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल ले गए। जहां रविवार की सुबह करीब 10 बजे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर डेथ सर्टिफिकेट जारी कर दिया। परिजन कविता के शव को लेकर वृंदावन आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूटी सवार युवकों पर बाघ ने किया हमला शव बरामद

शाम को शव यात्रा यमुना किनारे मोक्ष धाम पहुंची। अंतिम क्रिया की तैयारी की जा रही थी की तभी शव में हलचल दिखाई दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसके शरीर में गर्माहट के साथ अकड़न भी नहीं हुई थी। जिससे महिला के जीवित होने की आशंका को देखते हुए तत्काल एंबुलेंस से सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने चिकित्सीय प्रशिक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने देर रात उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  जीजीआईसी दौलिया में मतदाता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन