Uncategorizedदेश

किचन लाइटर खराब हो गया? जानिए घर पर ही इसे मिनटों में सही करने के आसान ट्रिक्स

गैस चूल्हे को जलाने के लिए पहले लोग माचिस का इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब अधिकतर घरों में इसकी जगह लाइटर ने ले ली है। रसोई की जरूरी चीजों में गैस लाइटर का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। हालांकि लंबे समय तक या ज्यादा इस्तेमाल से लाइटर जल्दी खराब हो जाता है। कई बार नमी या गलत जगह रखने की वजह से भी यह अगले ही दिन खराब हो सकता है।

 

 

अमूमन लोग खराब लाइटर को कूड़ेदान में फेंक देते हैं और बाजार से नया खरीद लाते हैं। वहीं अगर लाइटर महंगा होता है तो उसे दुकानदार को रिपेयर के लिए दे देते हैं, जहां दो मिनट के काम के बदले 50-100 रुपये तक वसूल लिए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गैस लाइटर को आप घर पर ही आसानी से सही कर सकते हैं?

यह भी पढ़ें 👉  Ind-Pak War: भारतीय सेना ने पाकिस्तान में मचाई तबाही, कराची में 10 से ज्यादा धमाके, थर-थर कांपा दुश्मन

 

क्यों खराब होता है गैस लाइटर?

लापरवाही से रखरखाव न करने पर लाइटर जल्दी खराब हो जाता है।

किचन सिंक या पानी वाली जगह पर रखने से नमी अंदर चली जाती है और यह काम करना बंद कर देता है।

यह भी पढ़ें 👉  ईरान के 500 मिसाइल-2,000 ड्रोन हमले के बाद US का भीषण पलटवार, 17 जहाज तबाह; 2,000 ठिकाने बने निशाना

घर पर ऐसे करें लाइटर रिपेयर

स्प्रिंग और स्पार्क पिन की सफाई करें: लाइटर के फंस-फंस कर चलने या बिल्कुल बंद हो जाने पर इसे खोलकर स्प्रिंग निकालकर साफ करें। अगर स्पार्क पिन पर कार्बन या धूल जमा हो गई है, तो पेंसिल या पिन से हल्के हाथों सफाई कर दोबारा इस्तेमाल करें।

 

 

एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल करें: अगर लाइटर का अंदरूनी वायर कटा या ढीला हो गया है तो छोटे से एल्युमिनियम फॉयल को जोड़ दें। यह करंट को स्पार्क पिन तक पहुंचाने में मदद करेगा और लाइटर दोबारा काम करने लगेगा।

यह भी पढ़ें 👉  दूल्हे को ऊपर बैठाकर घोड़े ने किया ऐसा जोरदार डांस, सामने नाच रहे शख्स के साथ की ऐसी जुगलबंदी, दंग रह गए देखने वाले बाराती, देखे वीडियो

 

 

नारियल तेल से जाम बटन को खोलें: कई बार स्प्रिंग और बटन जाम हो जाते हैं। ऐसे में पुरानी टूथब्रश पर हल्का नारियल तेल लगाकर अंदर सफाई करें। इससे स्प्रिंग दोबारा मूव करने लगेगा और बटन स्मूद हो जाएगा।

 

 

इस तरह बिना नया खरीदे या दुकानदार को पैसे दिए, आप घर पर ही खराब लाइटर को कुछ मिनटों में सही कर सकती हैं।