Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयदेश

साली के प्यार में पागल जीजा: शादी की जिद में चढ़ा हाईटेंशन टावर, 7 घंटे तक चला ड्रामा, वीडियो शामिल

कहते हैं प्यार इंसान से कुछ भी करवा सकता है। ऐसा ही हाई वोल्टेज ड्रामा यूपी के कन्नौज जिले में देखने को मिला, जहां एक जीजा अपनी साली के प्यार में इस कदर पागल हो गया कि 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के टावर पर जा चढ़ा। करीब सात घंटे तक टावर पर बैठकर वह परिजनों और पुलिस को साली से शादी कराने की जिद करता रहा।

यह भी पढ़ें 👉  नए साल में UPI पेमेंट को लेकर होने जा रहे ये छह बड़े बदलाव, जाने इन बदलाव को.....

 

 

जानकारी के मुताबिक, युवक पहले से शादीशुदा है और उसने अपनी पहली साली से विवाह कर लिया था। लेकिन अब वह दूसरी साली के इश्क में दीवाना हो गया और उससे भी शादी करने पर अड़ गया। परिवारवालों और रिश्तेदारों ने जब उसकी यह जिद ठुकरा दी, तो वह सीधे हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  Income Tax Alert: सेविंग अकाउंट पर इनकम टैक्स की पैनी नज़र: इन 7 बैंक ट्रांजेक्शन से बढ़ सकती है आपकी मुसीबत

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस, बिजली विभाग के अफसर और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। युवक लगातार यही कहता रहा कि जब तक दूसरी साली से शादी नहीं कराई जाएगी, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कल से लागू नया UPI नियम, अब पेमेंट के लिए नहीं डालना पड़ेगा PIN

 

 

करीब सात घंटे तक समझाने-बुझाने और मान-मनौव्वल के बाद जब परिजनों ने शादी का आश्वासन दिया, तब जाकर युवक टावर से नीचे उतरा। इस दौरान प्रशासन और पुलिस की सांसें अटकी रहीं, वहीं इलाके में पूरे दिन सनसनी का माहौल बना रहा।