CM CORNERउत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

उत्तराखंड- नैनीताल के युवाओं को मिलेगा विदेशों में रोजगार, ऐसे कर सकते हैं पंजीकरण।

नैनीताल न्यूज़- मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य विदेशों में इच्छुक युवा, युवतिओं का कौशल उन्नयन कर उन्हें विदेशों में रोजगार दिलाना है। वर्तमान में भारत जापान तकनीकी इंटर प्रशिक्षण कार्यक्रम टीआईटीपी के तहत योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों को जापान में केयर क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

टीआईटीपी के अंतर्गत देख-रेख करने वाले की नौकरी की भूमिका टीजी योगयता शर्त लागू है। जिसकी आयु सीमा लगभग 21 से 27 वर्ष सुयोग्य अभ्यर्थी की दशा में ऊपरी आयु सीमा 30 वर्ष तक विचार किया जा सकता है। शैक्षिक योगयता बीएससी नर्सिंग, जीएनएम, एएनएम, एक वर्षीय योग डिप्लोमाधारी अभ्यर्थी अभ्यर्थिनी होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  हेल्थ- पैरासिटामोल समेत ये 53 दवाइयां गुणवत्ता परीक्षण में हुई फेल, CDSCO रिपोर्ट में हुआ खुलासा

जिला सेवायोजन अधिकारी शंकर बोरा ने बताया कि अब उत्तराखंड के जनपद नैनीताल के युवाओं को अब जापान जर्मनी जैसे देशों में रोजगार मिलेगा और साथ ही अभ्यर्थी सामान्य अंग्रेजी भाषा समझने एवं बोलने में समर्थ होना चाहिए। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया के एमसीक्यू टेस्ट , भाषा टेस्ट , पर्सनल इंटरव्यू का परीक्षण और व्यक्तिगत साक्षात्कार तीन चरण है। तीन चरण उत्तीर्ण करने के उपरांत अभ्यर्थी को जापानी भाषा का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ जमानत पर छूटा आरोपी फिर अराजकता पर उतरा — महिला से छेड़छाड़ के बाद तीन वाहनों में लगाई आग, गार्ड से मारपीट कर हुआ फरार

जिला सेवायोजन अधिकारी बोरा द्वारा बताया गया की 20 प्रतिशत धनराशि सरकार द्वारा वहन की जाएगी तथा 80 प्रतिशत धनराशि स्वयं सरकार द्वारा राज्य सरकारी बैंकों से कम ब्याज पर कौशल उन्नयन एजुकेशन लोन की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी विदेश रोजगार से जुड़ने हेतु राज्य सरकार के अपणि सरकार पोर्टल पर या सेवायोजन विभाग के अंतर्गत विदेशी रोजगार पंजीकरण पर जाकर अपना निशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यालय दिवस पर जिला सेवायोजन कार्यालय नैनीताल, दूरभाष नंबर 05942-23608, नगर सेवायोजन कार्यालय हल्द्वानी, दूरभाष नंबर 05946-234170, नगर सेवायोजन कार्यालय रामनगर, दूरभाष नंबर 05947-252654 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर जिला चिकित्सालय में बच्चे की मौत पर सरकार का कड़ा एक्शन, कई अधिकारी-कर्मचारी दंडित