उत्तराखण्डकुमाऊं,

जश्न में जुर्म नहीं: दीपावली से पहले मुखानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 04 जुआरी गिरफ्तार, ₹37,500 नकद बरामद

हल्द्वानी न्यूज– दीपावली पर्व के मद्देनज़र अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जनपद नैनीताल पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशों पर थाना मुखानी पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मौके से ₹37,500 नगद और ताश के 52 पत्ते बरामद किए गए हैं।

 

 

जानकारी के अनुसार, एसपी सिटी हल्द्वानी श्री प्रकाश चंद्र के निर्देशन में तथा सीओ हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी श्री दिनेश चंद जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलटा यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर, 10 यात्री घायल

 

 

दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को मुखानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत विक्टोरिया नंबर-1, गैर वैशाली इलाके में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान इस प्रकार हुई ह

 

 

1️⃣ दिनेश बिष्ट, पुत्र गोविंद सिंह बिष्ट, निवासी विक्टोरिया नंबर 1, गैर वैशाली, थाना मुखानी।
2️⃣ विपिन चंद्र कांडपाल, पुत्र स्व. गोविंद बल्लभ कांडपाल, निवासी विक्टोरिया नंबर 1, गैर वैशाली नियर चोफला, थाना मुखानी।
3️⃣ देवेंद्र सिंह, पुत्र सुबोध कुमार, निवासी गैस गोदाम रोड, भूमिया मंदिर के पास, थाना मुखानी।
4️⃣ हरीश चंद्र तिवारी, पुत्र भोला दत्त तिवारी, निवासी तिवारी कॉलोनी, विक्टोरिया नंबर 1, गैर वैशाली, थाना मुखानी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा सड़क हादसे में सीएम धामी सख्त, दो ARTO सस्पेंड, मृतक के परिवार को 4 लाख देने का ऐलान

 

 

इन सभी के कब्जे से जुआ खेलने में प्रयुक्त 52 ताश के पत्ते और ₹37,500 नगद बरामद किए गए। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध धारा 13, सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- हरिद्वार जेल से फरार कैदियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, सर्च अभियान जारी

 

गिरफ्तारी टीम:

उ.नि. वीरेंद्र चंद, प्रभारी चौकी आरटीओ

का. सुरेश देवड़ी

का. बलवंत सिंह

का. रोहित

 

एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा कि दीपावली पर्व के दौरान जुआ, नशा और अन्य अवैध गतिविधियों पर शून्य सहनशीलता नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि “जश्न में जुर्म को जगह न दें, कानून का पालन करें।”