उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्दूचौड़ में बाइक और डंपर की जबरदस्त टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

हल्दूचौड़ क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को दहला दिया। एवरग्रीन स्कूल के सामने वाले कट पर तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू बाइक और डंपर में जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- धामी कैबिनेट की बैठक हुई संम्पन, इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी, पढे एक क्लिक में

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक बेरी पड़ाव से गुजर रहे थे, तभी सामने से आ रहे डंपर से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर अफरातफरी मच गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार का माहौल बन गया।

 

 

स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हैं, हालांकि फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- LPG गैस अपडेट: शुक्रवार को शहर के इन क्षेत्रों में होगी सप्लाई

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में अवैध गैस रैकेट का खुलासा, 34 सिलेंडर बरामद—दो भाई गिरफ्तार, डिलीवरी मैन हटाया गया

 

 

वहीं, स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि एवरग्रीन स्कूल के सामने वाला यह कट अत्यंत खतरनाक है और यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि यहां जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर या ट्रैफिक संकेतक लगाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसे टाले जा सकें।