उत्तराखण्डकुमाऊं,

कल यहां होगी गैस की होम डिलीवरी, घर पर रहें उपभोक्ता

लालकुआं न्यूज़– सुरुचि इंडेन गैस सर्विस द्वारा जारी वितरण रोस्टर के अनुसार बुधवार को क्षेत्र में एलपीजी सिलेंडरों की होम डिलीवरी की जाएगी। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए तय कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में गैस वितरण किया जाएगा।

 

आज दौलिया नंबर 1 व 2, दीना डी क्लास, देवरामपुर, आईटीबीपी गेट, विकासपुरी खैरानी, ट्रॉली लाइन, शहीद पपोला लाइन, हाटाग्राम, धारचूला लाइन हाटाग्राम तथा इंद्रानगर प्रथम क्षेत्र में गैस आपूर्ति की जाएगी। एजेंसी के अनुसार 3 अप्रैल 2026 तक बुकिंग कन्फर्म कराने वाले उपभोक्ताओं को ही सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद की बुकिंग वाले उपभोक्ता इस वितरण में शामिल नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- सीबीआई का काठगोदाम रेलवे स्टेशन में छापा, आरपीएफ के जवान एवं लालकुआं के एक कर्मचारी को लिया हिरासत में, पूछताछ जारी

 

 

क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 100 प्रतिशत होम डिलीवरी व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनावश्यक रूप से लाइन लगाने वाले उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ नाबालिग भाई-बहन ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, इस बात से थे नाराज

 

 

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे घर पर ही रहें और गैस वाहन का इंतजार करें, ताकि भीड़ से बचते हुए आपूर्ति सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाई जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां पुलिस परिवार के लिए दुखद खबर, हृदय गति रुकने से कांस्टेबल का हुआ निधन