उत्तराखण्डकुमाऊं,

बिन्दुखत्ता में दिनदहाड़े मर्चेंट नेवी कर्मी के घर लाखों की चोरी, 12 तोला सोना और नकदी ले उड़े चोर

लालकुआं न्यूज़- बिंदुखत्ता क्षेत्र में चोरों ने दिनदहाड़े एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और खुलासे के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं।

 

जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता के ग्राम चित्रकूट तिवारीनगर निवासी खड़क सिंह कोठारी मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं। सोमवार दोपहर उनकी पत्नी चंद्रा कोठारी अपने दोनों बच्चों को लेकर घोड़ानाला स्थित सास-ससुर के घर गई थीं। शाम करीब चार बजे जब वह वापस लौटीं तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट की बैठक, इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मोहर

 

 

घर के दरवाजों के कुंडे और ताले टूटे पड़े थे, जबकि अंदर अलमारी का सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि घर में रखे सोने के जेवरात और नकदी गायब है। चोर घर से करीब 12 तोला सोने के जेवरात और 30 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

 

 

पीड़िता के अनुसार चोरी हुए जेवरात में मंगलसूत्र, चैन, अंगूठियां, कर्णफूल, मांग टीका, पौची समेत अन्य आभूषण शामिल हैं। चोरी गए जेवरों की कीमत करीब 16 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। वहीं कोतवाली पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से मौके की जांच करवाई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ जंगल गए पति-पत्नी पर हाथी ने किया हमला, पटक पटककर दोनों को मार डाला

 

 

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि चोरी के खुलासे के लिए पुलिस और एसओजी की चार टीमें गठित की गई हैं। संदिग्धों की तलाश की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।