उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल में बाघ का कहर: यहाँ घास लेने गई महिला को बनाया शिकार, 15 दिन में दूसरी घटना से दहशत

नैनीताल न्यूज़- जिले के फतेहपुर रेंज स्थित पनियाली गांव में बाघ के हमले से 53 वर्षीय विधवा कमला फर्त्याल की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने जंगल जाने से डर जताया है।

 

परिवार के अनुसार कमला फर्त्याल मंगलवार सुबह करीब 9 बजे पशुओं के लिए घास लेने जंगल गई थीं। दोपहर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद घर से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल के भीतर उनका शव बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि बाघ ने उन पर हमला कर उन्हें मार डाला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- राज्य के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी, अगले दो दिन इन जिलों पर है भारी।

 

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी। विभागीय अधिकारियों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और बाघ की गतिविधियों की निगरानी का आश्वासन दिया है।

 

15 दिन में दूसरी घटना, ग्रामीणों में भय
स्थानीय कांग्रेस नेता एवं जनप्रतिनिधि नीरज तिवारी ने बताया कि पिछले 15 दिनों में यह दूसरी दर्दनाक घटना है। इससे पहले 12 फरवरी को फतेहपुर रेंज के पीपल पोखरा क्षेत्र में भी बाघ ने महिलाओं पर हमला किया था। उस घटना में 65 वर्षीय गंगा देवी की जान चली गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस ने 15 बैंकट हॉल संचालकों को जारी किया नोटिस

 

बताया गया कि गंगा देवी तीन अन्य महिलाओं के साथ घास लेने जंगल गई थीं। इसी दौरान घात लगाए बाघ ने हमला कर उन्हें जंगल के भीतर घसीट लिया। साथी महिलाओं के शोर मचाने के बावजूद बाघ उन्हें करीब तीन किलोमीटर अंदर ले गया। बाद में ग्रामीणों, पुलिस और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से तलाश अभियान चलाकर शव बरामद किया था।

 

सुरक्षा की मांग तेज
लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि जंगल में घास लेने जाने वाली महिलाओं और पशुपालकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों ने वन विभाग से नियमित गश्त, बाघ की निगरानी, पिंजरा लगाने और प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  वर्ष 2024 का पहला महीना कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए, पढ़ें जनवरी का मासिक राशिफल

 

क्षेत्र में बढ़ती बाघ की गतिविधियों को देखते हुए प्रशासन के लिए यह बड़ी चुनौती बन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो और भी हादसे हो सकते हैं।