Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयउत्तराखण्डराशिफल

पढ़िये आज का दैनिक राशिफल, इन राशियों को प्राप्त होंगे नए अवसर…

मेष राशिफल

आज के दिन आप कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। किसी वाद-विवाद के कारण मन अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखें। अपनों से मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

वृषभ राशिफल

आज के दिन यात्रा आदि में सावधानी बरतें। कोई नया काम शुरू न करें। व्यापार में कोई बड़ा लेन-देन व साझेदारी सोच विचार कर करें। परिवार में किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। न्यायालय पक्ष में रुकावट आएगी और मन अशांत रहेगा।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार के लोगों से मधुर संबंध बनेंगे। व्यापार में चल रहा खराब समय ठीक होगा। कोई नया काम भी आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- मिथुन, कर्क और कन्या राशि वालों के लिए रहेगा आज दिन खास, जानें अन्य राशियों का हाल, पढ़े दैनिक राशिफल

कर्क राशिफल

आज के दिन जातक को सुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ होगा। धार्मिक यात्रा आदि का योग बनेगा। परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। नई प्रॉपर्टी या वाहन आदि खरीद सकते हैं। नया काम में सोच विचार कर निवेश करें।

सिंह राशिफल

आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। अपनो से वाद-विवाद हो सकता है। व्यापार में साझेदारों से हानि उठानी पड़ सकती है। कोई नया काम शुरू न करें। किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा आदि पर जा सकते हैं। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। खान-पान पर संयम रखें। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। किसी को बड़ी राशि उधार के रूप में न दें। हानि उठानी पड़ सकती है। व्यापार में नया काम सोच-विचार कर करें।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) उत्तराखंड सरकार ने उठाया बड़ा कदम, उपद्रवियों से होगी सावर्जनिक संपति के नुकसान की भरपाई

तुला राशिफल

आज का दिन आपके लिए अनुकूल होगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। न्यायालय पक्ष में विजय मिलेगी। परिवार में मान-सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शत्रुओं से सावधान रहें। वाणी पर संयम रखें।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। किसी विशेष कार्य से लम्बी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में बड़ी डील व साझेदारी से लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। परिवार में किसी नए मेहमान का आना होगा औए मांगलिक कार्य होंगे।

धनु राशिफल

आज के दिन आप वाद-विवाद से दूर रहें। व्यर्थ के कार्य में धन हानि उठानी पड़ सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। परिवार में किसी व्यक्ति के स्वास्थ को लेकर मानसिक तनाव बना रहेगा। व्यापार में किसी विवाद के कारण हानि होगी

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ मोतीनगर के नेशनल हाईवे में ओवरटेक के चक्कर में आपस मे भिड़े दो वाहन, दो युवकों की हालत गंभीर, हल्द्वानी एसटीएच में किया दोनों घायलों को भर्ती

मकर राशिफल

आज के दिन कोई नया काम शुरू न करें। वाहन आदि को चलाने में सतर्कता बरतें। स्वास्थ्य के कारण मन अशांत रहेगा। परिचित व्यक्ति से वाद-विवाद की स्थिति निर्मित होगी। व्यापार में कोई बड़ा जोखिम न उठाएं।

कुंभ राशिफल

आज के दिन कई दिनों का रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में चल रहे मतभेद खत्म होंगे। समाज में मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। यात्रा आदि पर जा सकते हैं।

।मीन राशिफल

आज के दिन परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। पारिवारिक मतभेद खत्म होंगे। व्यापार में नए संबंध बनेंगे, जिससे लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन आदि के चलाते समय सतर्कता बरतें।