उत्तराखण्डकुमाऊं,

चंपावत में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार 19 वर्षीय युवक को कुचला, मौके पर मौत, चालक फरार

उत्तराखंड के चंपावत जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक का सिर पिछले टायर के नीचे आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक घायल युवक को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और डंपर को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी।

 

 

 

 

मृतक की पहचान चंपावत के मौराडी निवासी दीपक जोशी (19) के रूप में हुई है। वह चंपावत में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा था। दीपक तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दोनों बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- गंगा घाटों पर स्नान के दौरान बालिकाओं और महिलाओं के फोटो, वीडियो बनाने और रील्स बनाकर इंटरनेट मीडिया पर डालने वालों के खिलाफ अब होगी कार्यवाही, पुलिस ने घाटों पर लगाए चेतावनी बोर्ड

 

 

जानकारी के अनुसार, दीपक शनिवार को अपनी बहन के घर कांडा सिमल्टा गया था। वहां से स्कूटी पर सवार होकर वह वापस चंपावत लौट रहा था। इसी दौरान जिला मुख्यालय के पास घटकू मंदिर क्षेत्र में सामने से आ रहे खनन सामग्री से लदे तेज रफ्तार डंपर की चपेट में उसकी स्कूटी आ गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) यहाँ कुमाऊँ कमिश्नर ने मारा छापा, मचा हड़कंप

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक उछलकर सड़क पर गिर गया और डंपर के पिछले पहिए के नीचे आ गया। सिर कुचल जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय लोगों ने युवक को सड़क पर पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

 

 

दीपक की मौत की खबर जैसे ही उसके गांव मौराडी पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। इकलौते बेटे को खोने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ पार्षद व उसके समर्थकों की गुंडागर्दी, चार बुलडोजर समेत 12 वाहनों में की तोड़फोड़, मजदूरों को पीटा, पुलिस मामले की जांच में जुटी

 

 

कोतवाल बीएस बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम कराया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया। दुर्घटना में शामिल डंपर को जब्त कर लिया गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश में दबिश दे रही है।

 

 

एसडीएम विपिन चंद्र पंत ने बताया कि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कराई जा रही है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को नियमानुसार हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।