उत्तराखण्डगढ़वाल,

टिहरी में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी पिकअप, 8 की मौत, 2 गंभीर घायल

टिहरी गढ़वाल जनपद में एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी। चंबा-कोटी सड़क मार्ग पर नैल के पास एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में गलत मूल्यांकन करने वाले विवि के परीक्षकों पर 10 साल तक के लिए रोक लगाई गई

 

घटना की सूचना मिलते ही थाना चंबा पुलिस और SDRF की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। दुर्गम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद राहत-बचाव दलों ने तेजी से घटनास्थल तक पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

 

अब तक रेस्क्यू टीमों ने दो घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाल लिया है। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। वहीं अन्य फंसे लोगों को निकालने का कार्य लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 1500 अतिथि शिक्षकों की नौकरी पर संकट, इस बात के लिए गिरेगी गाज

 

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन ऋषिकेश से घनसाली की ओर जा रहा था, तभी नैल के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हो गया।

 

घटनास्थल पर टिहरी गढ़वाल के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी मौजूद हैं। उनके निर्देशन में SDRF, स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस की संयुक्त टीम द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहां अवैध तरीके से चलाई जा रहे अवैध मदरसा को प्रशासन ने किया सील

 

प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। फिलहाल मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

 

(यह खबर अपडेट की जा रही है…)