उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ घास काटने गई महिला की पहाड़ी से फिसलकर मौत, SDRF ने दुर्गम इलाके से किया रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग जिले के सोनप्रयाग क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय महिला की पहाड़ी से फिसलकर मौत हो गई। महिला जंगल में घास काटने गई थी, तभी अचानक पैर फिसलने से वह खड़ी पहाड़ी से नीचे गिर गई। हादसा इतना दुर्गम इलाके में हुआ कि SDRF की टीम को शव तक पहुंचने के लिए मंदाकिनी नदी पार कर करीब दो किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पुलिस भर्ती का फि‍जिकल देने जा रहा युवक बस की खिड़की से टकराया, कांच व शीशे की क्लिप सिर में घुसने से हुई मौत

 

जानकारी के अनुसार, कोतवाली सोनप्रयाग क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर न्यालसू गांव निवासी गीता देवी (40 वर्ष), पत्नी गजपाल सिंह, मंगलवार को पास के जंगल में घास काटने गई थीं। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरी खाईनुमा पहाड़ी से नीचे गिर गईं। गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस ने SDRF को अलर्ट किया। SDRF पोस्ट सोनप्रयाग से उप निरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम सड़क मार्ग से रामपुर पहुंची, इसके बाद मंदाकिनी नदी को पैदल पार किया और करीब दो किलोमीटर की अत्यंत खड़ी व दुर्गम पहाड़ी चढ़ाई कर घटनास्थल तक पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की ‘टॉप 100 बेस्ट डीएम 2026’ सूची में उत्तराखंड के 5 अफसर शामिल, नैनीताल के DM ललित मोहन रयाल ने बनाई खास पहचान

 

मौके पर पहुंचने पर SDRF टीम ने महिला को मृत अवस्था में पाया। इसके बाद रेस्क्यू उपकरणों की मदद से तीव्र ढाल वाले पहाड़ी क्षेत्र से शव को लगभग तीन किलोमीटर पैदल नीचे लाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद शव को सुरक्षित बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- (बड़ी खबर) कॉंग्रेस को लालकुआँ से लगा बड़ा झटका, इस दिग्गज कांग्रेसी ने पद एवं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

 

पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है।