उत्तराखण्डकुमाऊं,

ऊधम सिंह नगर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने डॉक्टर को 400 मीटर तक घसीटा, मौत

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार डॉक्टर को पीछे से टक्कर मार दी और करीब 400 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसा इतना भयावह था कि डॉक्टर का शरीर क्षत-विक्षत हो गया और सड़क पर मांस के टुकड़े बिखर गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

 

 

मृतक की पहचान 46 वर्षीय डॉक्टर मंटू चंद्र राय निवासी रतन फार्म नंबर-03, राजनगर शक्ति फार्म के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनकी जाफरपुर के लंबाखेड़ा क्षेत्र में क्लीनिक थी और गुरुवार देर रात क्लीनिक बंद कर वह बाइक से घर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (बड़ी खबर) गौला और शारदा नदी में बढ़ा खनन लक्ष्य, शासन ने दी अतिरिक्त उपखनिज निकासी की अनुमति

 

 

इसी दौरान NH-74 पर दिनेशपुर कट के पास गदरपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर संख्या UP 25 ET 1658 ने पीछे से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डॉक्टर का पैर बाइक में फंस गया और वह डंपर के नीचे घिसटते चले गए।

यह भी पढ़ें 👉  गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी एवं भारी किल्लत को लेकर केंद्र सरकार का पुतला किया दहन

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक डॉक्टर को करीब 300 से 400 मीटर तक घसीटता रहा। इस दौरान उनका शरीर पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। हादसे के बाद सड़क पर शव के अवशेष बिखरे पड़े थे। घटना की सूचना मिलते ही परिवार मौके पर पहुंचा। सड़क पर मांस के टुकड़े देखकर डॉक्टर की पत्नी बेहोश हो गईं।

 

 

सूचना मिलने पर दिनेशपुर थानाध्यक्ष रविंद्र बिष्ट और रुद्रपुर कोतवाली के एसएसआई अनिल जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हाईवे एंबुलेंस की मदद से शव के अवशेषों को एकत्र किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के इस जिले में 7,799 राशन कार्ड हुए निरस्त, जानिए क्या है वजह

 

 

पुलिस ने हादसे में शामिल डंपर को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है।