उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं से दो बच्चों संग लापता हुई विवाहिता, 17 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; पति ने जताया शक

पति बोला- घर से नकदी लेकर गई पत्नी, बड़ा बेटा मां की याद में बिलख रहा; कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज

लालकुआं न्यूज़- नगर के तिवारी नगर क्षेत्र से एक विवाहिता अपने दो मासूम बच्चों के साथ पिछले 17 दिनों से लापता है। काफी तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। पति ने पत्नी के बहनोई पर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। वहीं, घर पर रह गया छह वर्षीय बेटा अपनी मां के इंतजार में रो-रोकर बेहाल है।

 

जानकारी के अनुसार, रेलवे बाजार वार्ड नंबर-6 स्थित तिवारी नगर निवासी संजय पुत्र सीताराम ने बताया कि करीब आठ वर्ष पहले उसका विवाह काजल शर्मा से हुआ था। दंपति के तीन बच्चे हैं, जिनमें छह वर्षीय दीपक, तीन वर्षीय देव और एक वर्षीय पवन शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) UKPSC ने जारी किया पटवारी लेखपाल भर्ती का नया अपडेट

 

 

संजय के मुताबिक, 10 जून 2026 की रात करीब 10 बजे उसकी पत्नी काजल बिना किसी को बताए घर से चली गई। जाते समय वह अपने साथ तीन वर्षीय देव और एक वर्षीय पवन को भी ले गई। आरोप है कि घर में रखी करीब पांच हजार रुपये की नकदी भी साथ ले गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ चारधाम यात्रा पर आए 18 तीर्थयात्रियों का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, हाईवे के पास हुए ब्रेक फेल

 

 

पीड़ित पति का कहना है कि उसने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में पत्नी की काफी तलाश की, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। उसका आरोप है कि उसे पूरा शक है कि उसका बहनोई सचिन उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। दोनों के मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहे हैं, जिससे उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

 

 

संजय ने बताया कि घटना के संबंध में 17 दिन पहले ही लालकुआं कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दे दी गई थी, लेकिन अब तक पत्नी और दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला है। इस बीच, घर पर रह गया छह वर्षीय बेटा दीपक अपनी मां की याद में लगातार रो रहा है, जबकि पूरा परिवार किसी अनहोनी की आशंका से चिंतित है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ कुत्तों के आतंक पर हाई कोर्ट की फटकार के बाद एक्शन में नगर पालिका, पंजीकरण व लाइसेंस न होने पर होगी अब ये कार्यवाही

 

 

पीड़ित परिवार ने पुलिस से मामले में जल्द कार्रवाई कर विवाहिता और दोनों बच्चों का पता लगाने की मांग की है।