उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तरकाशी में दर्दनाक सड़क हादसा: गंगोत्री हाईवे पर खाई में गिरी कार, महिला समेत दो की मौत, तीन घायल

उत्तरकाशी न्यूज़- गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार देर शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। गंगनानी से करीब दो किलोमीटर आगे उत्तरकाशी की ओर एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोगों में से महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक स्विफ्ट कार गंगनानी की ओर से उत्तरकाशी जा रही थी। जैसे ही वाहन गंगनानी से करीब दो किलोमीटर आगे रिवर गंगा होटल के पास पहुंचा, चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ के लिए बड़ी खबर, सेंचुरी और आईटीसी का यह हुआ समझौता

 

 

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू टीम ने खाई से महिला समेत दो शव बरामद किए, जबकि तीन गंभीर घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uniform Civil Code: समिति ने सीएम धामी को सौंपा यूसीसी नियमावली का ड्राफ्ट

 

 

घायलों को मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के जरिए प्राथमिक उपचार देने के बाद पहले सीएचसी भटवाड़ी भेजा गया। बाद में तीनों घायलों को हायर सेंटर जिला अस्पताल उत्तरकाशी रेफर किया गया।

 

 

108 सेवा के प्रभारी नरेंद्र बडोनी ने बताया कि घायलों का रेस्क्यू कर उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने भी तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य से जुड़ी सभी टीमों को तुरंत मौके पर रवाना किया और सीएचसी भटवाड़ी को अलर्ट मोड पर रखा गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून - उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियन्ता सेवा परीक्षा- 2023 पर आई नई अपडेट

 

 

फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

घायलों के नाम

  • विमल कुमार प्रधान (61) पुत्र बैकुंट प्रधान, निवासी भुवनेश्वर, ओडिशा।
  • उपासना (54) पत्नी विमल कुमार प्रधान, निवासी भुवनेश्वर, ओडिशा।
  • यशवीर सिंह (35) पुत्र श्री बाद सिंह, निवासी पंजाब।