उत्तराखण्डकुमाऊं,

एलबीएस के दो प्राध्यापकों को शोध प्रकाशन योजना में सम्मान

लालकुआं न्यूज़– लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्दूचौड़ (नैनीताल) के भौतिक विज्ञान विभाग की डॉ. तारा भट्ट तथा गृह विज्ञान विभाग के डॉ. भूपेंद्र औलख के शोध पत्रों को मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रकाशन योजना के अंतर्गत सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- बड़े एक्शन की तैयारी: रामनगर में जंगल की जमानों के काले कारोबार की SIT जांच, डीएम की सिफारिश पर सीएम ने दी मंजूरी

 

इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा श्रीवास्तव एवं शोध समिति ने दोनों प्राध्यापकों को बधाई देते हुए इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान शिक्षकों के शोध एवं शिक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) यहाँ कुमाऊं कमिश्नर ने आरएम व आरटीओ को क्या तलब, जाने पूरा मामला।

 

 

 

प्राचार्य ने यह भी कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां भविष्य में अन्य शिक्षकों एवं शोधार्थियों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगी। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने दोनों प्राध्यापकों को शुभकामनाएं एवं बधाई संदेश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) धामी सरकार ने प्रदेश के 6200 कर्मचारियों को दिया पुरानी पेंशन का विकल्प, अधिसूचना हुई जारी