उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,जॉब अलर्ट,

UKPSC PCS 2024: इंटरव्यू शेड्यूल जारी, 27 जुलाई से 328 अभ्यर्थियों का होगा साक्षात्कार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 के तहत मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। आयोग के अनुसार प्रथम चरण में 328 पात्र अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 27 जुलाई 2026 से 3 सितंबर 2026 तक उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में आयोजित किया जाएगा।

 

 

आयोग ने बताया कि मुख्य परीक्षा 13 और 14 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम 27 मार्च 2026 को घोषित किया गया। परिणाम में कुल 406 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। इन अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन 18 मई से 21 मई 2026 तक आयोग कार्यालय में कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार- यहाँ बरसाती नदी में नहाने गए थे तीन बच्‍चे, एक बच्चे कि अवैध खनन के गड्ढे में गिरकर हुई मौत, दो को सुरक्षित बचाया

 

 

अभिलेख सत्यापन के बाद प्रथम चरण में 328 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए पात्र पाया गया है। वहीं, शेष अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की सन्निरीक्षा (स्क्रूटनी) की प्रक्रिया अभी जारी है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद पात्र पाए जाने वाले शेष अभ्यर्थियों के साक्षात्कार द्वितीय चरण में आयोजित किए जाएंगे। इसकी सूचना अलग से जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ STF और सितारगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही,₹25 हजार का इनामी लुटेरा मथुरा रेलवे स्टेशन से गिरफ्ता

 

 

आयोग के अनुसार प्रथम चरण के साक्षात्कार 27 जुलाई 2026 से 3 सितंबर 2026 तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में आयोजित होंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने साक्षात्कार की तिथि, समय और आवश्यक निर्देशों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कार्यक्रम का अवलोकन करें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- ड्यूटी ज्वाइन नही करने वालों को डाक विभाग ने दिया अंतिम नोटिस

 

 

मुख्य बिंदु:

  • मुख्य परीक्षा: 13 एवं 14 सितंबर 2025
  • परिणाम घोषित: 27 मार्च 2026
  • सफल अभ्यर्थी: 406
  • अभिलेख सत्यापन: 18 से 21 मई 2026
  • प्रथम चरण इंटरव्यू: 27 जुलाई से 3 सितंबर 2026
  • प्रथम चरण में पात्र अभ्यर्थी: 328
  • शेष अभ्यर्थियों का इंटरव्यू दूसरे चरण में आयोजित होगा।