उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड-(बड़ी खबर) यहाँ तहसील दिवस में कागजों के साथ पैसे लेकर तहसीलदार के पास पहुंचा युवक, जमकर हुआ हंगामा, रिश्वत देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ तहसील दिवस में कांग्रेस का एक नेता नायब तहसीलदार को रिश्वत देने के मामले में गिरफ्तार हुआ है।


देहरादून के नायब तहसीलदार को फाइल पर साइन करने के लिए रिश्वत देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार लिया है। बताया जा रहा है पकड़ा गया कथित आरोपी कांग्रेसी नेता गुल मोहम्मद किसी अन्य व्यक्ति की फाइल साइन कराने तहसील में पहुंचा था। वही नायब तहसीलदार ने पुलिस को बुलाकर गिरफ्तार करवाया, वही पुलिस ने नायब तहसीलदार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: तेज़ रफ्तार ट्रक कार शोरूम में घुसा, बड़ा हादसा टला

प्राप्त समाचार के मुताबिक राजधानी देहरादून की तहसील में फाइल की आड़ में 17000 रुपए की रिश्वत लेकर पहुंचे गुल मोहम्मद नाम के युवक को अपर तहसीलदार ने अरेस्ट करा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकराई, युवक की मौके पर मौत

दरअसल आज तहसील दिवस के मौके पर शिकायतों के निस्तारण के लिए पीड़ित पहुंच रहे थे। इसी बीच गुल मोहम्मद नाम का एक व्यक्ति तहसील पहुंचा और अपने काम संबंधी फाइल अपर तहसीलदार शादाब को दी। शदाब ने फाइल खोली तो उसमें से पैसे गिरने लगे। इस बीच आरोपी ने कहा कि साहब पैसे आपके लिए है इस बीच अपर तहसीलदार ने तत्काल पुलिस बुलाकर गुल मोहम्मद को अरेस्ट करा दिया। कोतवाल विधा भूषण नेगी के मुताबिक मामले में तहरीर मिली हैं आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहां 25 एकड़ कॉलोनी में युवकों द्वारा किए गए दो युवकों पर जानलेवा हमले में बुरी तरह घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम