उत्तराखण्डकुमाऊं,

मोटाहल्दू में स्थित मदरसन कंपनी के कर्मचारियों का हंगामा, ₹20,000 वेतन और 8 घंटे की शिफ्ट की मांग को लेकर हड़ताल

बरेली रोड स्थित मोटाहल्दू क्षेत्र में स्थित मदरसन कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। कंपनी के बाहर सैकड़ों कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। मौके पर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में न्यूनतम वेतन ₹20,000 किए जाने और शिफ्ट की समय अवधि 8 घंटे निर्धारित करने की मांग शामिल है। कर्मचारियों का आरोप है कि वर्तमान में उनसे निर्धारित समय से अधिक काम कराया जाता है, लेकिन उसके अनुरूप वेतन नहीं दिया जाता।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ भारी बारिश से हुए भूस्खलन के बाद मलबे में दबी कई गाड़ियां, चार माह के बच्चे सहित दो महिलाओं की मौत।

 

करीब 500 महिला और पुरुष कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन पर आर्थिक शोषण और मनमानी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला कर्मचारियों ने विशेष रूप से आरोप लगाया कि कार्यस्थल पर उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता है। उनका कहना है कि काम के दौरान पानी पीने या वॉशरूम जाने तक पर रोक-टोक की जाती है और कई बार प्रबंधन के अधिकारियों द्वारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में ऐसे रुकी ट्रेन, लालकुआं काशीपुर रेलवे ट्रेक जलमग्न, देखे वीडियो

 

कर्मचारियों ने हाल ही में निकाले गए अपने साथियों की पुनः नियुक्ति की मांग भी प्रमुखता से उठाई है। उनका कहना है कि बिना उचित कारण कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा रहा है, जिससे उनमें असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

 

इसके अलावा, कर्मचारियों ने कंपनी की बसों के खराब मेंटेनेंस, चालकों के अनुचित व्यवहार और ‘नो ब्रेक सिस्टम’ जैसी व्यवस्थाओं पर भी कड़ा रोष जताया है। उनका कहना है कि ये सभी समस्याएं उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां छात्र ने दिखाया साहस तो बेनकाब हुआ रिश्वतखोर रामनगर एलआईयू इंचार्ज, पासपोर्ट वेरीफिकेशन के लिए मांग रहा था 10 हजार की 'चाय'

 

वहीं, प्रशासन की मौजूदगी में कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच सुलह वार्ता कराने के प्रयास जारी हैं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है और कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।