उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ चेकिंग के दौरान 24 पेटी शराब के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब तस्कर, प्रयुक्त कार को भी किया सील

ऋषिकेश न्यूज़- ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने स्विफ्ट कार में तस्करी कर लाई जा रही 24 पेटी शराब के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त कार को सील कर दिया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एसएस बिष्ट ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस लगातार अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। रविवार को रात्रि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुमानीवाला श्यामपुर में एक स्विफ्ट कार यूए 07आर- 1338 को रोक कर चैक किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने छत से कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

वाहन के अंदर से 20 पेटी देशी शराब जाफरान, दो पेटी अंग्रेजी शराब मैकडॉवेल नंबर वन व्हिस्की, दो पेटी 8-पीएम बरमूडा रम कुल 24 पेटी अंग्रेजी व देशी शराब की बरामद की गई। पुलिस ने वाहन चालक को मौके से गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड रजत जयंती पर हल्द्वानी में होगा राज्य स्तरीय सैनिक सम्मेलन, मुख्यमंत्री धामी होंगे मुख्य अतिथि

पूछताछ में उसने अपना नाम सागर पुत्र इंद्र सिंह निवासी ग्राम भरवा कातल थाना चंबा, टिहरी गढ़वाल बताया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शराब तस्करी में प्रयुक्त कार को सील कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय आरोग्य मंथन कार्यक्रम का हुआ समापन, उत्तराखंड को आयुष्मान उत्कृष्ठ अवार्ड-2023 के दो पुरस्कारों से नवाजा गया।