उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहां ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल, ट्रक चालक मौके से हुआ फरार

यहां ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वही हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक घटनास्थल पर छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के पंडितपुरी गांव निवासी रतीराम उम्र 55 वर्ष सुल्तानपुर गांव निवासी बिजेंदर के साथ मंगलवार को बाइक पर सवार होकर सुल्तानपुर से लक्सर की ओर आ रहे थे, कि सुल्तानपुर गांव के निकट लक्सर की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) कल सीएम धामी हल्द्वानी में, यह है पूरा कार्यक्रम

जिससे बाइक सवार रतीराम की मौके पर मौत हो गई। जबकि हादसे में घायल दूसरे व्यक्ति विजेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- एक बार फिर भूकंप से कांपी उत्तराखंड की धरती, रिक्टर पैमाने पर 3.2 रही तीव्रता, किसी हानि की सूचना नहीं

वही इस हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। इसी बीच ट्रक चालक ट्रक मौके पर छोड़ फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जानकारी की। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ बड़ा हादसा: अनियंत्रित ट्रक कार पर पलटा, धधक उठे वाहन—बाल-बाल बचे सवार

वह एसएसआई मनोज गैरोला ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रूड़की सिविल अस्पताल भेज दिया गया है ओर पुलिस द्वारा ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।