उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

उत्तराखंडः उत्तराखंड में आज होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, इन पांच जिलों में भारी बारिश।

Uttarakhand Weather- राज्य में आज पांच जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। अन्य जिलों में भी कई दौर की बौछारदार बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने पूरे प्रदेश के लिए तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वही देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के अधिकतर इलाकों में तेज बारिश होने की अधिक आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुई दिल दहला देने वाली हत्या: घर के आंगन में बुजुर्ग पर दराती-फावड़े से हमला, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 5 अगस्त तक प्रदेश भर के सभी इलाकों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि 5 अगस्त के बाद भी पूरे राज्य में अच्छी बारिश होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क सुरक्षा को लेकर देश में बनी पहली फिल्म यंग बाइकर्स का मूवी जॉन मल्टीप्लेक्स में हुआ जबरदस्त प्रीमियर शो