उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा: ओवरलोड डंपर की चपेट में आया 12वीं का छात्र, मौके पर ही मौत

देहरादून न्यूज़- राजधानी के आईटी पार्क चौकी क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। मालदेवता मार्ग पर बजरी से भरा ओवरलोड डंपर पलट गया, जिसकी चपेट में आने से स्कूटी सवार 12वीं के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

उक्त घटना बुधवार दोपहर गैस प्लांट के पास की है, जहां सड़क पर तीव्र ढलान होने के कारण बजरी से भरा डंपर अचानक असंतुलित होकर पलट गया। उसी दौरान स्कूटी पर जा रहा 18 वर्षीय छात्र निमिश शर्मा, निवासी कैनाल रोड स्थित कंडोली, उसकी चपेट में आ गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- ब्रिटेन से लौटे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा, बनाया जाएगा उत्तराखंड अप्रवासी प्रकोष्ठ

 

 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। डंपर का वजन और ढलान के कारण शव नीचे फंस गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पास में काम कर रही एक क्रेन को बुलाया गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद डंपर को उठाकर छात्र का शव बाहर निकाला जा सका।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- भारी बारिश को लेकर हल्द्वानी प्रशासन अलर्ट, सिटी मजिस्ट्रेट, SDM और तहसीलदार फील्ड में डटे

 

 

सूचना पर राजपुर थाने के एसएसआई विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि डंपर चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार जल्द लांच करने जा रही है 'मेरी योजना' एप, अब आपके हाथों में होगी सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी

 

 

वहीं, एसडीआरएफ टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक शव को बाहर निकाला गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस दर्दनाक हादसे से मृतक छात्र के घर में कोहराम मचा हुआ है।