उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा: 25 मीटर गहरी खाई में गिरी इनोवा, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बंगापानी क्षेत्र के उमरगड़ा के पास एक इनोवा कार करीब 25 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली नंबर की इनोवा कार पिथौरागढ़ से मुनस्यारी की ओर जा रही थी। रविवार सुबह करीब 11 बजे बंगापानी के उमरगड़ा के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  (ब्रेकिंग न्यूज़) - एक बार फिर देश के 11 राज्यों में बड़ा कोरोना, रहे सावधान!

 

दुर्घटना में आयुष पंत, लच्छू नेगी और अंकित पांडेय की मौत हो गई। वहीं देवेंद्र पंत गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

 

 

बताया जा रहा है कि आयुष पंत ने कानून की पढ़ाई की थी और वह लंदन में नौकरी करते थे। वह 16 फरवरी को घर आए थे और पिथौरागढ़ नगर में अपने जिम का काम देख रहे थे। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ तेज रफ्तार डंपर ने 17 वर्षीय छात्र को कुचला, मौके पर मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

 

घटना की सूचना मिलते ही मदकोट पुलिस चौकी इंचार्ज नीरज चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा राजस्व विभाग और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में गिरी कार से घायलों को बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  आँचल दुग्ध संघ में राष्ट्रभक्ति के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस, पद्म भूषण सम्मान से बढ़ा उत्तराखंड का गौरव

 

रेस्क्यू के बाद घायलों को खाई से सड़क तक लाया गया, जहां से एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी जमा हो गए। दुर्घटनाग्रस्त इनोवा कार का नंबर DL 3CCN 3785 बताया जा रहा है।