उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत, एक घायल

  • पहाड़ों की रानी मसूरी शनिवार तड़के दर्दनाक हादसे से दहल गई।

 

मसूरी-देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के पास शनिवार सुबह करीब पांच बजे एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चार युवकों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। वाहन में कुल छह लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  एक जुलाई से देश भर में लागू होने वाले तीन नए आपराधिक कानूनों के लिए उत्‍तराखंड तैयार, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी

 

शहर कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया की हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जिसमें से दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसे में जान गंवाने वालों में चार युवक और एक युवती शामिल हैं। जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पंचायती चुनाव बवाल : पांच सदस्यों के अपहरण प्रकरण में आधा दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी कार्रवाई की जद में, दो निलंबित-सीओ व एसओ का तबादला