उत्तराखण्डकुमाऊं,
एलबीएस में क़ल 27 सितंबर रविवार को मिलेंगे परिचय पत्र

लालकुआं न्यूज़– लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में छात्रसंघ चुनाव को लेकर विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। प्राचार्य प्रो. डॉ. सीमा श्रीवास्तव ने बताया कि 29 सितंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव में मतदान के लिए जिन छात्र-छात्राओं को अभी तक परिचय पत्र प्राप्त नहीं हुआ है, वे 27 सितंबर, रविवार को महाविद्यालय से परिचय पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक परिचय पत्र वितरित किए जाएंगे। प्राचार्य ने संबंधित विद्यार्थियों से निर्धारित समय पर महाविद्यालय पहुंचकर परिचय पत्र प्राप्त करने की अपील की है, ताकि मतदान के दिन उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।








