उत्तराखण्डकुमाऊं,
लालकुआं की शिवांगी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार, उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल सेवा परीक्षा में हासिल की 11वीं रैंक

लालकुआं न्यूज़- उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा में 11वीं रैंक हासिल कर गांधीनगर वार्ड नंबर दो निवासी शिवांगी बिष्ट का नायब तहसीलदार के पद पर चयन हुआ है।
उनकी सफलता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और बधाइयों का तांता लगा हुआ है। शिवांगी वरिष्ठ समाजसेवी दीवान सिंह बिष्ट की पुत्री हैं।
उनकी सफलता पर क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट, विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, पूर्व चेयरमैन कैलाश चंद्र पंत, पवन चौहान, लाल चंद्र सिंह, वरिष्ठ सभासद धन सिंह बिष्ट, हेमंत पांडे, भुवन पांडे, नरेश चौधरी, और पीयूष मिश्रा समेत क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दीं। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।








