उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ सुबह- सुबह गैस सिलिंडर से भरे ट्रक में हुआ जबरदस्त ब्लास्ट, धमाकों की आवाज सुनकर दहशत में आए लोग।

टिहरी न्यूज़- उत्तराखंड के श्रीनगर- टिहरी मोटर मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह कांडीखाल के समीप गैस सिलिंडर से भरे एक ट्रक में जबरदस्त ब्लास्ट हो गया। जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गैस सिलिंडर हवा में उड़कर ब्लास्ट हो रहे थे। हालांकि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल डीएम वंदना सिंह की अध्यक्षता में आज नैनीताल कैंप कार्यालय सभागार में मानसून से पूर्व आपदा प्रबंधन की तैयारियों व बाढ़ नियत्रंण के संबंध में ली बैठक, बैठक में अधिकारियों को डीएम ने दिए ये निर्देश

पालीखाल गांव के वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि ट्रक गैस सिलिंडर लेकर श्रीनगर से टिहरी की ओर आ रहा था कि तभी कांडीखाल के समीप गैस सिलिंडर में ब्लास्ट होने से पूरा ट्रक जलकर राख हो गया है। ट्रक में सिर्फ चालक था, उसने भागकर अपनी जान बचाई।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में घर-घर शराब बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, 66 पाउच कच्ची शराब बरामद

ट्रक में आग लगने से टिहरी-श्रीनगर कांडीखाल के पास सड़क बंद है। बताया गया कि ब्लास्टिंग से पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार फैल गया। इधर जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय को भी सूचना देने पर हाइवे खोलने की कार्यवाही की जा रही है। ट्रक में आग लगने की कुछ देर बाद बारिश होने से आग बुझ गई।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली एक्सीडेंट अपडेट- सीएम धामी ने चमोली हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को पांच लाख रुपये और घायलो को एक लाख देने की करी घोषणा।