उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक और 12 वर्षीय किशोरी की मौत

रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)- उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और 12 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। हादसा रुद्रपुर के काशीपुर रोड स्थित एमेनिटी मॉल के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

 

रुद्रपुर पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना रात करीब 8 बजे डायल 112 पर मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- राज्य के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी, अगले दो दिन इन जिलों पर है भारी।

 

डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की रफ्तार काफी अधिक थी। काशीपुर की ओर से आ रहे बाइक सवार ने एमेनिटी मॉल के पास नियंत्रण खो दिया और बाइक सीधे डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

 

मृतक युवक की पहचान 25 वर्षीय अजय पाल निवासी खेड़ा, रुद्रपुर के रूप में हुई है। वहीं मृतका की पहचान 12 वर्षीय रोली निवासी शांति कॉलोनी, रुद्रपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  छात्र संघ चुनाव में अपडेट (एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी)

 

अस्पताल में मचा कोहराम
हादसे की सूचना मिलते ही दोनों के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। रोली की नानी मीना, मामा आकाश और मौसी रीना का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि रोली को कई बार अजय पाल से बात करने और मिलने से मना किया गया था, लेकिन वह नहीं मानती थी। बताया जा रहा है कि घटना के दिन भी वह परिजनों को बिना बताए अजय के साथ गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  पश्चिमी विक्षोभ का असर: उत्तराखंड में बारिश-ओलावृष्टि से ठंड लौटी, ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी, किसानों की बढ़ी चिंता

 

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया हादसा तेज रफ्तार के कारण प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि हादसे के पीछे केवल गति ही कारण थी या कोई अन्य वजह भी सामने आएगी।

इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।