उत्तराखण्डकुमाऊं,क्राइम

उत्तराखंड- यहाँ दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार तीन हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

रुद्रपुर न्यूज़- शहर से सटे डिबडिबा क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार तीन युवकों ने कार से उतर रहे एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से युवक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। वारदात के बाद तीनों हमलावर बाइक से फरार हो गए। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

 

 

मृतक की पहचान 28 वर्षीय संदीप चौहान उर्फ सन्नी उर्फ सनिया, पुत्र तेजपाल निवासी ग्राम मोहम्मदगंज, थाना मीरगंज, बरेली के रूप में हुई है। वह वर्तमान में सुभाषनगर डिबडिबा, थाना बिलासपुर, रामपुर में रह रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जिलों में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया, जानें 19 जुलाई तक मौसम का हाल।

 

 

बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह संदीप कार से डिबडिबा क्षेत्र में कहीं जा रहा था। इसी दौरान वह शराब की भट्ठी के पास कार से उतर गया। इसी बीच बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और अचानक संदीप पर फायरिंग शुरू कर दी। लगातार गोलियां चलने से संदीप गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड – आधार कार्ड को इस तारीख तक कराये मुफ्त ऑनलाइन अपडेट

 

 

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर बाइक से फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

 

 

सूचना मिलते ही बिलासपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल संदीप को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ उपभोक्ताओं को पानी का तीन महीने का बिल 30 हजार, 500 लोग हैरान, जल निगम पर लगे गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला

 

 

घटना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल आरोपितों की पहचान के संबंध में जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।