उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ छत से प्रत्‍याशी का होर्डिंग निकाल रहा युवक आया करंट की चपेट में, हुई मौत

देहरादून के जौलीग्रांट में निकाय चुनाव के दौरान हादसा हो गया। दुर्गा चौक भानियावाला के पास छत से एक प्रत्याशी का बैनर उतारते हुए एक युवक 33 केवी लाइन की चपेट में आ गया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- डीएम वंदना सिंह ने ली निजी विद्यालयों के प्रबंधन और अभिभावकों के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न विषयों पर की बैठक, दिए ये निर्देश

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह दस बजे करीब हुई। युवक छत की दूसरी मंजिल से चुनावी बैनर उतारने गया। छत का एक कोना 33 लाइन को छू रहा था। जैसे ही वह बैनर उतारने लगा एक तेज धमाका हुआ और युवक छत पर ही गिर पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(अच्छी खबर) प्रदेश में अब हफ्ते में एक दिन बिना बस्ते के स्कूल जाएंगे बच्चे, पांच किलो से कम होगा बैग का वजन, पढ़े पूरी खबर।
घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ लग गई। लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया। युवक के शव को सीएचसी डोईवाला ले जाया गया। चौकी इंचार्ज सुमित चौधरी ने कहा कि 33 केवी लाइन की चपेट में आने से अठुरवाला के युवक की मौत हुई है। जिसका नाम मनोज पंवार उम्र 26 वर्ष बताया गया है।