उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल में कल स्कूल बंद, Red Alert के बीच डीएम का बड़ा आदेश; आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद

नैनीताल न्यूज़- उत्तराखंड के नैनीताल जिले में मौसम विभाग की ओर से 26 सितंबर को जारी किए गए Red Alert को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर शनिवार, 26 सितंबर 2026 को जिले के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।

 

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से 25 सितंबर को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल जिले में 26 सितंबर को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने तथा बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नैनीताल की टीम रही ओवरऑल चैंपियन

 

 

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने नदी, नालों और गधेरों में तेज जलप्रवाह तथा संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन की आशंका जताई है। ऐसे में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- धामी कैबिनेट की बैठक हुई संम्पन, राज्य सड़क सुरक्षा नीति 2025 को मंजूरी, पूर्व विधायकों की पेंशन बढ़ी, पढ़ें ये अहम फैसले

 

 

जारी आदेश के अनुसार विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण और कार्यालय स्टाफ को भी अवकाश अनुमन्य रहेगा। हालांकि नैनीताल शहर क्षेत्र में संचालित उन आवासीय शैक्षणिक संस्थानों पर यह आदेश लागू नहीं होगा, जहां छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक और आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- हल्द्वानी से पिथौरागढ़, मुनस्यारी और चंपावत के लिए 22 फरवरी से हैली सेवा होगी प्रारम्भ

 

 

मुख्य शिक्षाधिकारी, नैनीताल और जिला कार्यक्रम अधिकारी, नैनीताल को आदेश का सभी संबंधित विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

प्रशासन ने मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है।