उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- एक साल से निलंबित सभी 20 दरोगा हुए बहाल, एक की हो चुकी मौत

  • एक साल से निलंबित चल रहे सभी दरोगा हुए बहाल

देहरादून। दरोगा भर्ती धांधली में निलंबित हुए 2015 बैच के 20 दरोगाओं को एक साल बाद मंगलवार शाम को पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिलों के कप्तानों ने बहाल कर दिया। पिछले साल जनवरी में सभी को निलंबित किया गया था। इनमें से पौड़ी में तैनात दरोगा पुष्पेंद्र की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (बड़ी खबर) यहाँ सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने मंडी में मार छापा, भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी, अवैध शराब बेचने वाले दुकान बंद कर हुए नौ दो ग्यारह।

यूकेएसएसएसी की परीक्षाओं में धांधली की जांच के वक्त 2015 में हुई सीधी दरोगा भर्ती में भी धांधली की बात सामने आई थी। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने इस मामले में विजिलेंस से जांच कराने की संस्तुति की। विजिलेंस ने प्राथमिक जांच के बाद आठ अक्तूबर 2022 को मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 20

ये दरोगा हुए बहाल

देहरादून : ओमवीर सिंह, प्रवेश रावत, राज नारायण व्यास, जैनेंद्र राणा व निखिलेश बिष्ट।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बनभूलपुरा दंगे की कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मजिस्ट्रेटी जांच की शुरू

ऊधमसिंहनगर : दीपक कौशिक, अर्जुन सिंह, बीना पपोला, जगत सिंह शाही, हरीश महर, लोकेश व संतोषी।

नैनीताल : नीरज चौहान, आरती पोखरियाल नैनीताल (अभिसूचना), प्रेमा कोरंगा व भावना बिष्ट।

पौड़ी : पुष्पेंद्र (पिछले साल सड़क हादसे में मृत्यु हो चुकी)।

चमोली : गगन मैठाणी।

चंपावत : तेज कुमार।

एसडीआरएफ : मोहित सिंह रौथाण।

दरोगाओं को निलंबित कर दिया गया। एक साल से ज्यादा लंबे समय चली जांच के बाद विजिलेंस ने पिछले दिनों शासन को रिपोर्ट भेज दी है। बताया जा रहा कि इनमें से कई दरोगा ऐसे हैं, जिनके खिलाफ धांधली के साक्ष्य नहीं मिले हैं। हालांकि, अंतिम निर्णय इस पर शासन को ही लेना है। अब पुलिस मुख्यालय ने इन सभी दरोगाओं को बहाल करने के आदेश दिए हैं। एडीजी प्रशासन अमित सिन्हा ने बहाली निर्देश जारी होने की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पिता ने टीवी देखने से मना किया तो आठवीं के छात्र ने उठाया आत्मघाती कदम