उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ फेसबुक पर ब्रिटेन की महिला से दोस्ती पड़ी महंगी, ‘गिफ्ट’ और मनी-लॉन्ड्रिंग के नाम पर 58 लाख की ठगी

रुद्रपुर न्यूज़– अल्मोड़ा निवासी शिक्षा विभाग में कार्यरत एक महिला फेसबुक पर ब्रिटेन की कथित डॉक्टर से दोस्ती कर साइबर ठगी का शिकार हो गई। आरोपियों ने सरप्राइज गिफ्ट भेजने का झांसा देकर खुद को कस्टम अधिकारी बताकर मनी-लॉन्ड्रिंग और ईडी कार्रवाई का डर दिखाया और अलग-अलग बहानों से 58 लाख रुपये से अधिक की रकम ठग ली। इतना ही नहीं, पीड़िता से चार बैंक खाते भी खुलवाकर उनमें लेनदेन कराया गया। मामले की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां जिलाधिकारी ने लिया बड़ा एक्शन, इस अधिकारी को किया निलंबित

 

पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2022 में फेसबुक पर “डा. मारियो” नाम की प्रोफाइल से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, जो खुद को ब्रिटेन के एक सरकारी अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ बताती थी। बातचीत बढ़ने पर दोनों के बीच व्हाट्सएप पर भी चैट शुरू हो गई और धीरे-धीरे दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई।

 

सरप्राइज गिफ्ट के नाम पर ठगी
वर्ष 2023 में आरोपी ने पीड़िता को ब्रिटेन से सरप्राइज गिफ्ट भेजने की बात कही। छह नवंबर 2023 को पीड़िता के मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉलर ने खुद को कस्टम विभाग का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके नाम का एक पार्सल आया है, जिसमें हैंडबैग, मोबाइल फोन और विदेशी मुद्रा है। पार्सल छुड़ाने के नाम पर पहले कुछ रकम मांगी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- आज 11 बजे घोषित होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, यहां कर सकते हैं चेक।

 

पीड़िता द्वारा रकम देने के बाद फिर आरबीआई चार्ज, कस्टम ड्यूटी और अन्य शुल्क के नाम पर लगातार पैसे मांगे गए। बाद में आरोपियों ने मनी-लॉन्ड्रिंग और ईडी कार्रवाई में फंसाने तथा जेल भेजने की धमकी भी दी। डर के कारण पीड़िता ने आरोपियों के बताए अनुसार नवंबर 2023 से 23 मार्च 2026 तक अलग-अलग बैंक खातों में 58 लाख रुपये से अधिक ट्रांसफर कर दिए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- चार दिसंबर 2008 तक संविदा पर लगे कर्मचारियों का नियमितीकरण संभव, जल्द कैबिनेट के समक्ष आएगी नियमावली 2025

 

धोखाधड़ी का एहसास होने पर पीड़िता ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर बैंक खातों और मोबाइल नंबरों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। साइबर पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करने और गिफ्ट या विदेशी पार्सल के नाम पर पैसे मांगने वालों से सावधान रहने की अपील की है।