उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहां हुआ बड़ा हादसा: खाई में गिरी कार, दो पर्यटकों की मौत, दो गंभीर

नैनीताल न्यूज़– शहर के समीपवर्ती गेठिया क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में उन्नाव के चार पर्यटक सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्नाव के पीताम्बर नगर निवासी अंकित चौधरी अपने दोस्तों अभिराज, अतुल दुबे और श्याम के साथ वाहन संख्या यूपी78-एचजे-4936 से जागेश्वर घूमने जा रहे थे। हल्द्वानी से ऊपर गेठिया क्षेत्र में पहुंचते ही अचानक कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ रोज के झगड़े से परेशान पत्नी ने उठाया ख़ौफ़नाक कदम, लोहे के पाइप से कई वार कर पति को उतारा मौत के घाट

 

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही तल्लीताल थाना पुलिस, दमकल विभाग और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में कर्ज के बोझ से टूटा कारोबारी, जहर खाकर दी जान

 

रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे पर्यटकों को बाहर निकाला। इस दौरान अंकित चौधरी और अभिराज को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, हादसे में घायल अतुल दुबे और श्याम को गंभीर हालत में खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया जा रहा है। दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- वरिष्ठता विवाद पर सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षकों को मिलेगी अंतरिम पदोन्नति, 39 हजार शिक्षकों की खुलेगी राह

 

तल्लीताल थाना के एसआई सतीश उपाध्याय ने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।