उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड- (बड़ी खबर) कल प्रदेश में महिला कर्मचारियों के लिए अवकाश घोषित

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड की महिलाओं के लिए खुशखबरी है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद प्रदेश सरकार ने करवा चौथ पर्व के अवसर पर 10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को महिला कर्मचारियों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- होमगार्ड भर्ती के द्वितीय चरण का ऐलान, पांच जिलों में शुरू होगी चयन प्रक्रिया

 

 

जारी आदेश के अनुसार, यह अवकाश प्रदेशभर के शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी प्रतिष्ठानों में कार्यरत सभी महिला कार्मिकों पर लागू होगा। इस दौरान संबंधित संस्थानों में पुरुष कर्मचारी नियमित रूप से कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड निकाय चुनाव की तारीखों पर अपडेट? तैयारियों में जुटा शहरी विकास विभाग और निर्वाचन आयोग

 

 

सरकार का यह निर्णय महिलाओं को करवा चौथ पर्व अपने परिवार के साथ पारंपरिक और श्रद्धापूर्वक मनाने का अवसर प्रदान करेगा। उल्लेखनीय है कि करवा चौथ का पर्व विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखकर मनाती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में अब सड़कों की सफाई करेगी जर्मन तकनीक वाली मशीनें, वायु गुणवत्ता में होगा सुधार