उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड (ब्रेकिंग न्यूज़) चमोली में हुआ बड़ा हादसा, करंट लगने से दरोगा समेत 16 लोगों की हुई मौत, घायलों को किया गया एयरलिफ्ट।

चमोली न्यूज़- उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। चमोली बाजार के पास अलकनंदा नदी के किनारे नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैल गया। इस दर्दनाक हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग बुरी तरह झुलसे हैं। हादसे में पीपलकोटी चौकी प्रभारी प्रदीप रावत और होमगार्ड मुकंदीलाल भी शामिल हैं। वही चमोली आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि अब तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं सात लोग झुलसे हैं।  हादसे में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

जानकारी के अनुसार चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर काम चल रहा है। यहाँ बुधवार को जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त साइट पर 24 लोग मौजूद थे, जिसमे झुलसे से करीब 16 लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट ने भारी मात्रा में पकड़ी अवैध शराब, शराब तस्कर कमरा बंद कर मौके से हुआ फरार, पुलिस जांच में जुटी

मीटर के तारों से फैला करंट

वही प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि रात में यहां रहने वाले केयर टेकर का सुबह फोन नहीं लग रहा था। जिसके बाद परिजनों ने साइट पर आकर खोजबीन की। तब सामने आया कि केयर टेकर की करंट लगने से मौत हुई है। सूचना मिलते ही परिजनों के साथ कई ग्रामीण भी साइट पर पहुंच गए। जब वह यहां पहुंचे तो पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इस दौरान वहां दोबारा से करंट फैल गया। जिसकी चपेट में कई लोग आ गए।

वही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने करंट से लोगों की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं और साथ ही अधिकारियों को घटना की विस्तृत और गहनता से जांच के भी निर्देश दिए है। उन्होंने डीएम चमोली से घटना की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ बैंक का बकाया न चुकाने पर बैंक ने इस होटल को किया सील, इस तारीख को होगी होटल की नीलामी।

सीएम धामी ने कहा कि झुलसे लोगों को देहरादून लाया गया है। उनके इलाज में कोई कमी नहीं होगी। उनके लिए हेलिकॉप्टर भेजा था। गंभीर रूप से झुलसे जल संस्थान के जेई संदीप मेहरा और सुशील कुमार समेत छह लोगों को एअरलिफ्ट से एम्स ऋषिकेश व अन्य अस्पतालों में भेजा गया है।

हादसे में हुई मृतकों की सूची

1-उप निरीक्षक प्रदीप रावत चौकी पीपलकोटी।
2- होमगार्ड मुकंदे राम पुत्र श्यामदास  निवासी हरमानी चमोली  उम्र 55।
3- होमगार्ड गोपाल पुत्र माधव सिंह निवासी ग्राम रूपा चमोली  उम्र 57 वर्ष।
4- होमगार्ड सोबत लाल निवासी ग्राम पाडुली।
 5-सुमित पुत्र स्वर्गीय चंद्र सिंह अस्वाल निवासी ग्राम रांगतोली चमोली उम्र 25 वर्ष।
6- सुरेंद्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमानी  चमोली उम्र उम्र 33।
7- देवी लाल पुत्र असील दास निवासी हर्मनी उम्र 45 वर्ष।
8- योगेंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी हर्मनी।
9- सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह निवासी हर्मनी उम्र 38 वर्ष।
10- विपिन पुत्र सोबत निवासी पाटोली  गोपेश्वर उम्र 26 वर्ष।
11- मनोज कुमार निवासी हर्मनी उम्र 38 वर्ष।
12- सुखदेव पुत्र एलम दास ग्राम रंगतोली चमोली उम्र 33 वर्ष।
13- प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हर्मनी।
14- दीपू कुमार पुत्र महेंद्र लाल निवासी हर्मनी  उम्र 33।
15- महिपाल पुत्र दुर्लप सिंह निवासी ग्राम रंगतोली उम्र 60 वर्ष।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- इंतजार खत्म, नैनीताल में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, खिले पर्यटकों के चेहरे, सफेद हुई नैना पीक