उत्तराखण्डकुमाऊं,क्राइम

उत्तराखंड (ब्रेकिंग न्यूज़) यहाँ पूर्व पार्षद की धारदार हथियार से करी निर्मम हत्या, आरोपी ने किया खुद किया सरेंडर, पुलिस जांच में जुटी।

उधम सिंह नगर न्यूज़- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के जनपद काशीपुर में एक बार फिर दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ पूर्व पार्षद विपिन शर्मा उर्फ पप्पी की बेरहमी से हत्या कर दी गई, हत्या करने वाले हत्यारे ने आत्मसमर्पण कर दिया। आपको बता दें काशीपुर पूर्व पार्षद विपिन शर्मा उर्फ पप्पी की हत्या फावड़े से काटकर निर्ममता से हत्या करने के बाद हत्यारे ने पुलिस के समक्ष फावड़े समेत आत्मसमर्पण कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ अनियंत्रित होकर खाई में गिरा पिकअप, दो की मौत, 13 लोग घायल

इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई। हत्या करने की वजह भी खुलकर सामने नहीं आई है। वही शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही दूसरी ओर पुलिस घटनास्थल पर जाकर घटना की जांच शुरू कर दी। बरहाल मामले की जांच में पुलिस जुट गई और हत्या करने वाले आरोपियों से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। हत्या करने वाले का नाम टेकचंद बताया गया है। हत्या के पीछे क्या कारण थे इस पर पुलिस की मृतक पूर्व पार्षद के परिजनों से पूछताछ के बाद ही खुलासा हो पायेगा।